ARUNABH RATURI.JANSWAR.COM

बद्रीनाथ में नए आस्था पथ बनने से श्रद्धालुओं को मिलेगी सहूलियत।

चमोली 01 मई 2024:- बद्रीनाथ धाम के कपाट 12 मई को श्रद्वालुओं के लिए खुलेंगें। जिला प्रशासन यात्रा से जुड़े विभागों के साथ चारधाम यात्रा की तैयारियों में जुटा है। यात्रा मार्ग को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए सड़क मार्ग का सुधारीकरण और हाईवे से मलवा निस्तारण का काम जारी है। बदरीशपुरी में श्रद्धालुओं के लिए बिजली, पानी, रात्रि विश्राम सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं बहाल की जा रही है।

बदरीनाथ धाम में नारायण के दर्शन को और सुगम बनाने के लिए नया आस्था पथ बनकर तैयार हो गया है। यहां साकेत तिराहा से नया आस्था पथ बनाया गया है, जिससे श्रद्धालुओं को काफी सहूलियत मिलेगी। श्री बद्रीनाथ धाम की यात्रा को सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए जिलाधिकारी के निर्देशन में संबंधित विभाग अपनी अपनी तैयारियों एवं व्यवस्थाओं में जुटे है। नगर पंचायत द्वारा धाम में स्वच्छता बनाए रखने के लिए सफाई व्यवस्था भी प्रारंभ कर दी है।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!