(अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर)

प्रधानमंत्री जन औषधि योजना के उद्देश्य को जन-जन तक पहुंचाने तथा जेनेरिक दवाओं के इस्तेमाल को बढावा देना प्राथमिकता।

रुद्रप्रयाग:- स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में जिला चिकित्सालय सहित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में जन औषधि दिवस मनाया गया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रमों में *प्रधानमंत्री जन औषधि योजना* के उद्देश्य को जन-जन तक पहुंचाने तथा जेनेरिक दवाओं के इस्तेमाल को बढावा देने पर जोर दिया गया।
*जन औषधि दिवस* के मौके पर पालिकाध्यक्ष श्री संतोष रावत ने माधवाश्रम जिला चिकित्सालय स्थित जन औषधि केंद्र का भ्रमण कर सेवाओं का जायजा लिया। उन्हांने चिकित्सालय प्रशासन से सभी जरूरतमंद लाभार्थियों को योजना के अंतर्गत गुणवतापूर्ण किफायती दवा की उपलब्धता सुनिश्चित करने की अपील की।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. मनोज बडोनी ने बताया कि *प्रधानमंत्री जन औषधि योजना* के बारे में जन जागरूकता बनाने के मकसद से हर वर्ष 07 मार्च को जन औषधि दिवस का आयोजन किया जाता है। वहीं, जनपद के 54 आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सीएचओ द्वारा इस योजना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।

 

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!