ARUNABH RATURI.JANSWAR.COM

 शिवपुरी से आगे गूलर के पास गंगा में डूबे पिता-पुत्र, SDRF चला रही सर्च ऑपरेशन।

जनपद टिहरी:- आज दिनाँक 02 मई 2024 को थाना लक्ष्मणझूला द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि शिवपुरी से आगे गूलर के पास 02 लोग गंगा नदी में डूब गए है।

उक्त सूचना मिलते ही SI हेमंत डुंगरियाल हमराह SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।

उक्त व्यक्ति संजय थापा, उम्र 52 वर्ष जोकि आर्मी से रिटायर है, अपने परिवार के साथ देवप्रयाग से देहरादून की तरफ जा रहे थे, रास्ते में मालाकुंठी पुल के पास नदी में नहाते संजय थापा का पुत्र आशीष थापा, उम्र 23 अचानक नदी के तेज बहाव की चपेट में आने से बहने लगा, उसे बचाने के लिए उसके पिता संजय थापा ने भी नदी में छलांग लगा दी जिसके उपरांत दोनों ही नदी में डूब गए। उनकी पत्नी सरिता थापा व एक अन्य पुत्र दिव्यऋषि थापा घटनास्थल पर मौजूद हैं। ये लोग सेलाकुई, देहरादून के रहने वाले है।

SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर राफ्ट व डीप डाइविंग के माध्यम से गहन सर्च किया जा रहा है।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!