(अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर)

SDRF वाहिनी जॉलीग्रांट में जल बचाव के 28 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन।

देहरादून:- आज दिनाँक 28 सितम्बर 2025 को SDRF वाहिनी परिसर, जॉलीग्रांट में ITUS द्वारा आयोजित 28 दिवसीय बेसिक सरफेस वाटर रेस्क्यू एवं बेसिक डीप डाइविंग सर्च एंड रेस्क्यू कोर्स का सफलतापूर्वक समापन किया गया। यह प्रशिक्षण 01 सितम्बर 2025 से प्रारम्भ हुआ था, जिसमें सरफेस वाटर रेस्क्यू कोर्स में 49 तथा डीप डाइविंग कोर्स में 50 जवान सम्मिलित हुए।

यह विशेष प्रशिक्षण इंडियन रेस्क्यू एकेडमी (IRA) द्वारा प्रदान किया गया, जिसमें जवानों को सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ गहन व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया।

डीप डाइविंग कोर्स के अंतर्गत प्रतिभागियों को पानी के भीतर खोज एवं रेस्क्यू, उपकरण संचालन, आत्म-सुरक्षा, संचार संकेतों और प्राथमिक उपचार का अभ्यास कराया गया। वहीं सरफेस वाटर प्रशिक्षण में धाराओं की पहचान, जीवनरक्षक उपकरणों का प्रयोग, नाव आधारित बचाव, ग्रिड सर्च, पीड़ित की देखभाल एवं CPR जैसी महत्वपूर्ण तकनीकों पर विशेष बल दिया गया।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!