(अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर)

विभागीय अधिकारियों को पंजीकरण की प्रगति रिपोर्ट प्रतिदिन उपलब्ध कराने के दिए आदेश।

चमोली:- जिलाधिकारी संदीप तिवारी की अध्यक्षता में मंगलवार को समान नागरिक संहिता (यूसीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को अपने विभागीय कर्मचारियों का शत प्रतिशत पंजीकरण करवाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को प्रतिदिन कर्मचारियों के पंजीकरण की प्रगति सूचना निर्धारित प्रारूप में उपलब्ध कराने के आदेश दिए।

समान नागरिक संहिता की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी बताया कि सरकारी सेवा में कार्यरत कर्मचारियों के लिए यूसीसी पंजीकरण अनिवार्य है। एक्ट के तहत निर्धारित समय में पंजीकरण न करवाने पर दण्डात्मक कार्रवाई के प्रावधान किए गए हैं। ऐसे में सभी विभागाध्यक्ष अपने विभागीय कर्मचारियों का पंजीकरण समय से करवाना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने नगर पालिका के अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का निस्तारण व प्रमाण पत्र समय से जारी करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि पंजीकरण में आने वाली समस्याओं के निस्तारण के लिए ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर से सम्पर्क किया जा सकता है। इस दौरान जिलाधिकारी ने बैठक से अनुपस्थित अधिकारियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

बैठक में ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर ने यूसीसी की जानकारी देते हुए बताया कि पोर्टल पर 6 सेवाओं के पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। जिसमें विवाह, विवाह विच्छेद, लिव इन रिलेशन, लिव इन रिलेशन की समाप्ति, कानूनी उत्तराधिकार, वसीयत पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। पोर्टल के माध्यम से ही आवेदन अपील व शिकायत भी दर्ज करवा सकतें हैं। उन्होंने बताया कि जनपद में वर्तमान तक 627 दम्पति की ओर से विवाह पंजीकरण के लिए आवेदन किया गया है। जिनमें से 499 दम्पति को प्रमाण पत्र जारी कर दिए गए है। जबकि 69 मामलों में कार्रवाई की जा रही है। विवाह पंजीकरण के 38 मामले रद्द किए गए है तथा 15 पुनः जांच के लिए भेजे गए हैं। वहीं 6 मामले उच्चाधिकारियों को अग्रसारित किए गए हैं। वहीं जनपद में वर्तमान तक लिव इन रिलेशन का 1 तथा उत्तराधिकार का 1 आवेदन प्राप्त हुआ है।

इस मौके पर अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, परियोजना निदेशक एएस भाकुनी, एपीडी केके पंत, सीएमओ डा. अभिषेक, समाज कल्याण अधिकारी धनंजय लिंगवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!