(अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर)

जिलाधिकारी ने सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

चमोली:- जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने गुरुवार को ग्राम्य विकास, रीप व एनआरएलएम की केन्द्र सेक्टर व राज्य सेक्टर के अन्तर्गत वर्तमान प्रगति तथा आगामी वर्ष की कार्य योजना को लेकर समीक्षा बैठक ली। जिलाधिकारी ने परियोजना प्रबंधक रीप को जनपद में बहु हितधारक कार्यशालाओं का आयोजन करने, आदर्श ग्राम सारकोट में ग्रामोत्थान परियोजना से उद्यम स्थापित करने व मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव मेले के संबंध में रीप को उत्सवों से पूर्व स्टॉल लगाने के निर्देश दिए।

उन्होंने जिला विकास अधिकारी को एनआरएलएम के अर्न्तगत स्थानीय उत्पादों की गुणवता बढाकर स्वयं सहायता समूह, ग्राम संगठन व सीएलएफ से निर्मित स्थानीय उत्पादों को मार्केट लिंकेज के अवसर उत्पन करने के निर्देश दिए। जिससे उनकी आजीविका बढ़ सके। उन्होंने विभिन्न विभागीय कर्न्वजेंस योजनाओं को मनरेगा के माध्यम से पूर्ण करने के निर्देश दिए जिससे अधिकाधिक स्थानीय लोगों को लाभ सके।

जिला परियोजना प्रबंधक ममराज चौहान ने बताया कि रीप के अन्तर्गत 25 सीएलएफ संचालित हैं, वहीं अल्ट्रा पुअर एक्टिविटी के तहत 300 लाभार्थियों को डेयरी, मुर्गी पालन, रिटेल शॉप, सब्जी उत्पादन के लिए सहायता दी गयी है।

इस दौरान परियोजना निदेशक आनंद सिंह, जिला विकास अधिकारी केके पन्त, जिला परियोजना प्रबंधक ग्रामोत्थान ममराज चौहान, सहायक अर्थ संख्या अधिकारी भूपाल सिंह चौहान सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!