(अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर)
आपदा प्रभावित 17 परिवारों के विस्थापन हेतु 72.25 लाख का प्रस्ताव शासन भेजने की मिली संस्तुति।

चमोली:- जनपद में आपदा प्रभावित परिवारों के विस्थापन एवं पुनर्वास को लेकर शनिवार को जिलाधिकारी संदीप तिवारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पुनर्वास समिति की बैठक हुई। जिसमें जनपद के सरपाणी, लिगंडी और थराली नगर पंचायत के अंतर्गत आपदा प्रभावित 17 परिवारों के विस्थापन एवं पुनर्वास हेतु 72.25 लाख धनराशि का प्रस्ताव स्वीकृति के लिए शासन को प्रेषित करने की सहमति प्रदान की गई। जिलाधिकारी ने प्रभावित परिवारों के पुनर्वास प्रस्ताव को शीघ्र शासन को प्रेषित करने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित एसडीएम को निर्देशित किया कि प्रभावित परिवार के पुनर्वास वाले स्थानों पर मूलभूत सुविधाएं भी सुनिश्चित की जाए।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी ने बताया कि आपदा प्रभावित 17 परिवारों में तहसील नंदानगर के अंतर्गत सरपाणी गांव के 14 परिवार, तहसील थराली में लिगंडी गांव के 02 और नगर पंचायत थराली के वार्ड-3 से एक परिवार शामिल है। इन सभी प्रभावित परिवारों के विस्थापन हेतु उनकी निजी नाप भूमि पर विस्थापन कराया जा रहा है। विस्थापन के लिए निजी नाप भूमि का भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण कार्य पूरा कर लिया गया है। आपदा प्रभावित सरपाणी गांव के 14 परिवारों के विस्थापन एवं पुनर्वास हेतु 59.50 लाख, लिगंडी गांव के 02 परिवारों के विस्थापन के लिए 8.50 लाख और नगर पंचायत थराली के एक परिवार के विस्थापन के लिए 4.25 लाख का प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई। शासन से धनराशि अवमुक्त होने पर प्रभावित परिवारों का विस्थापन किया जाएगा।

बैठक में अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एनके जोशी सहित वर्चुअल माध्यम से एसडीएम और तहसीलदार मौजूद थे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!