टिहरी डायट को श्रेष्ठ डायट बनाने हेतु एनसीईआरटी निदेशक एवं डीएम टिहरी ने किया साइट विजिट।

टिहरी:- आज मंगलवार को निदेशक एन.सी.ई.आर.टी. प्रोफेसर दिनेश प्रसाद सकलानी एवं जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी में साइट विजिट करने पहुंचे। इस दौरान उनके अपर निदेशक एन.सी.ई.आर.टी. पदमेन्द्र सकलानी भी मौजूद रहे।

डायट की साइट विजिट करने का उद्देश्य इसको मॉडल डायट के रूप में विकसित कर श्रेष्ठ डायट बनाया जाना है। टिहरी डायट में आधुनिक पुस्तकालय, सूचना और संचार प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला, आधुनिक सुविधा वाला हॉस्टल आदि बनाने के लिए भूमि चयन हेतु डायट के निकट प्रताप इंटर कॉलेज की भूमि एवं हास्टल का निरीक्षण किया गया।

इस मौके पर निदेशक एन.सी.ई.आर.टी. द्वारा डायट में समीक्षा बैठक भी आयोजित की गई। इस दौरान प्राचार्य डायट हेमलता भट्ट, दीपक रतूड़ी, राजेंद्र बडोनी, नरेश कुमाई, देवेन्द्र भंडारी, विनोद पेटवाल आदि अन्य उपस्थित रहे।

 

 

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!