Arunabh raturi.janswar.com

भूवैज्ञानिक टीम ने घुत्तू में 10 गांवों का किया भूगर्भीय निरीक्षण।

टिहरी:- जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में भूवैज्ञानिक टीम ने तहसील घनसाली के घुत्तू क्षेत्र में शनिवार को ग्राम जोगियाडा, चंदला, सिंदवाल गांव, वीना गांव, मलेथा का तथा रविवार को भाट गांव, ग्राम बगर, अंकवाण गांव, चक्रगांव का भूगर्भीय निरीक्षण किया। 

भूवैज्ञानिक टिहरी गढ़वाल प्रदीप कुमार ने बताया कि टीम अभी देवलिंग का निरीक्षण करेगी, जबकि अन्य शेष ग्रामों का निरीक्षण सोमवार को किया जायेगा। उन्होंने बताया कि भूवैज्ञानिक टीम द्वारा 10 गांव का भूगर्भीय निरीक्षण कर क्षेत्र में भूगर्भीय डाटा एकत्र कर लिया गया है, जिसका विश्लेषण कर भूगर्भीय आख्या तैयार कर जिलाधिकारी को प्रेषित की जायेगी। उन्होंने अतिसंवेदनशील भवनों के परिवारों को मानसून में सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी है। 

भूगर्भीय निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार घनसाली महेशा शाह, सम्बंधित ग्राम प्रधान व आपदा प्रभावित परिवार उपस्थित रहे।

 

 

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!