Arunabh raturi.janswar.com

बजट बनेगा राष्ट्र निर्माण का आधार,विकास को समर्पित मोदी सरकार:-रेखा आर्या।

 देहरादून :- मोदी सरकर 3.O के बजट 2024 को लेकर उत्तराखंड सरकार में मंत्री रेखा आर्या नें कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी द्वारा आज एक बहुआयामी बजट पेश किया गया है जोकि भारत की विकास यात्रा को अभूतपूर्व गति देगा। यह एक सर्वस्पर्शी बजट है, जिसमें समाज के हर वर्ग के उत्थान और उसकी उन्नति को सुनिश्चित किया गया है। इस बजट से ना केवल देश प्रगति पथ पर आगे बढ़ेगा अपितु ये आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा देखे गए, वर्ष 2047 तक ‘विकसित भारत’ के स्वप्न को भी साकार करेगा।   

इस बजट में, महिलाओं और बालिकाओं को लाभ पहुंचाने वाली योजनाओं के लिए 3 लाख करोड़ रुपये आवंटित कर आदरणीय प्रधानमंत्री जी और माननीय वित्त मंत्री जी ने महिलाओं और बालिकाओं के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित किया है। 

मैं देवभूमि की सभी महिलाओं की तरफ से केंद्र सरकार का आभार प्रकट करती हूं।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!