A.RATURI.JANSWAR.COM

मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी से आज सचिवालय में आईटीबीपी के महानिरीक्षक श्री संजय गुंज्याल ने मुलाकात की।

देहरादून 28 जून 2024:- श्री गुंज्याल ने सीएस श्रीमती राधा रतूड़ी को बॉर्डर आउटपोस्ट की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने सीमांत जनपदों पिथौरागढ़, उत्तरकाशी और चमोली के जिलाधिकारियों से शीघ्र अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रदान करने का अनुरोध किया। ताकि वन भूमि हस्तांतरण के प्रकरणों का त्वरित निस्तारण हो सके। मुख्य सचिव ने आईटीबीपी को राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। मुख्य सचिव के आग्रह पर आईटीबीपी के चिकित्सकों द्वारा बॉर्डर के ग्रामों में निवासरत स्थानीय नागरिकों को स्वास्थ्य चिकित्सा सुविधा देने पर सहमति बनी।

बैठक में विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को स्वास्थ्य सुविधाएं देने तथा टेलीमेडिसिन के माध्यम से दुर्गम इलाकों को हेल्थ केयर से जोड़ने पर चर्चा की गई।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!