(अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर)

नंदगांव बोटिंग प्वाइंट से मिलेगा पर्यटन को बढ़ावा।

टिहरी:- टिहरी विशेष क्षेत्र पर्यटन विकास प्राधिकरण के सहयोग से जाखणीधार ब्लॉक के नंदगांव बड़कोट में नया बोटिंग प्वाइंट बनकर हुआ तैयार। चारधाम यात्रा मार्ग पर बने इस बोटिंग प्वाइंट पर भी पर्यटक अब साहसिक खेलों का आनंद ले सकेंगे। यहां पर मोटर बोट, स्पीड बोट,जेटस्की, बनाना राईट और बंपर राईट आदि का संचालन किया जाएगा। मंगलवार को टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने पूजा अर्चना कर बोटिंग प्वाइंट का शुभारंभ किया।

उन्होंने कहा कि जिले के अन्य स्थानों को भी विकसित किया जाना चाहिए और बोटिंग प्वाइंट में पानी, लाइट, प्रतिक्षालय, चेंजिंग रूम, सड़क पर सीसी की जानी चाहिए और उनका प्रयास है कि कोटी कालोनी के साथ ही नंदगांवबड़कोट,डोबरा,सांदणा में बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जाए, ताकि अधिकाधिक पर्यटन यहां आ सके।

इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष उदय रावत, ब्लॉक प्रशासक सुनीता देवी, पूर्व प्रमुख जगदंबा रतूड़ी, निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य विनोद बिष्ट, एडीबी के परियोजना प्रबंधन आशीष कठैत, हर्षमणी सेमवाल, विजय हटवाल, प्रदीप भट्ट,अमर सिंह खरोला,जगवीर खरोला, जसपाल पंवार, प्रदीप पोखरियाल,अंकित खरोला, सुरेन्द्र दत्त,चेतन दास आदि मौजूद थे।

 

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!