अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर 

नगर पालिका ने शहर में चलाया स्वच्छता अभियान।

पौड़ी:- जिला जज पौड़ी के निर्देशन में नगर पालिका परिषद पौड़ी द्वारा शहर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत टेका मार्ग और व्यू प्वाइंट क्षेत्र में फैले कूड़े-कचरे को एकत्रित कर सफाई की गयी।

      जिला जज ने स्थानीय नागरिकों से अपील की कि वे सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फेंकें और शहर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें। नगर पालिका ईओ शांति प्रसाद जोशी ने बताया कि इस तरह के स्वच्छता अभियान आगे भी जारी रहेंगे।  इससे पूर्व जिला जज की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गयी, जिसमें पर्यावरण संरक्षण, वन संपदा, जैव विविधता और स्वच्छता के प्रति आमजन को जागरूक करने पर बल दिया गया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण स्वस्थ जीवन का आधार है, जिसे बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

 

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!