(अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर)

पशुधन प्रसार अधिकारियों की त्रैमासिक समीक्षा बैठक का सफल आयोजन।

पौड़ी:- पशुधन भवन, अपर निदेशक कार्यालय, पौड़ी गढ़वाल में पशुधन प्रसार अधिकारियों (LEOs) की त्रैमासिक समीक्षा बैठक का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता अपर निदेशक, डॉ. बी. एस. जंगपांगी ने की।

बैठक में अपर निदेशक डॉ. जंगपांगी ने सभी पशुधन प्रसार अधिकारियों को विभागीय योजनाओं को ज़मीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने अब तक किए गए कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए आगामी तिमाही में किए जाने वाले कार्यों की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए।

डॉ. जंगपांगी ने यह स्पष्ट किया कि विभागीय लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति के लिए सभी अधिकारियों को अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करते हुए पूर्ण योगदान देना होगा। उन्होंने जनपदीय स्तर पर पशुधन विकास एवं संवर्धन हेतु चल रही विभिन्न योजनाओं के सफल क्रियान्वयन पर भी बल दिया।

बैठक के दौरान, पशुधन प्रसार अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत की गई समस्याओं को डॉ. जंगपांगी ने गंभीरतापूर्वक सुना तथा उनके समुचित समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने सभी अधिकारियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि विभागीय समन्वय, पारदर्शिता और जवाबदेही से ही पशुधन क्षेत्र में अपेक्षित सुधार संभव है।

इस समीक्षा बैठक में संयुक्त निदेशक डॉ. डी. एस. बिष्ट, मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ. विशाल शर्मा, प्रदीप ढौंडियाल, सहित अन्य विभागीय अधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

 

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!