ARUNABH RATURI.JANSWAR.COM

वायुसेना में भर्ती होने का युवाओं के लिए सुनहरा अवसर।

पौड़ी 01 मई 2024:-  वायुसेना चयन केंद्र रेस कोर्स नई दिल्ली तथा एयरफोर्स चण्डीगढ़ द्वारा अवगत कराया गया है कि आगामी 03 जुलाई से 12 जुलाई 2024 तक एयरफोर्स स्टेशन, चण्डीगढ़ में मेडिकल असिस्टैंट कैडर की भर्ती आयोजित की जायेगी।

सार्जेंट दीपक केशरी के नेतृत्व में आज दूसरे दिन जनपद के राजकीय इंटर कालेज कंडारा, राजकीय इंटर कालेज पौड़ी नगर व राजकीय बालिका इंटर कालेज पौड़ी में छात्रों को भर्ती की जानकारी देते हुए उनमें देश भक्ति का जज्बा भरकर देश सेवा करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने अग्निवीर कैडर भर्ती और ऑफिसर कैडर भर्ती आवश्यक प्रक्रियाओं जैसे कि शैक्षणिक योग्यताऐं, शारीरिक मापदण्ड, चिकित्सा परिक्षण और परीक्षाओं के चरणों की जानकारी छात्र-छात्राओं को दी।

सार्जेंट दीपक केशरी ने यह भी बताया कि परमानेंट कैडर की इस भर्ती में मेडिकल असिस्टेंट पद के लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के साथ-साथ अंग्रेजी पास व बी.एस.सी. फार्मेसी वाले अभ्यर्थी भर्ती रैली में सम्मिलित हो सकेंगे। 12वीं पास वाले अभ्यर्थी की उम्र 02 जनवरी, 2004 से 02 जनवरी, 2008 के बीच तथा बी.एस.सी. फार्मेसी की उम्र 25 फरवरी, 2001 से 25 जनवरी, 2004 के मध्य होनी चाहिए। भर्ती रैली में केवल पुरूष अभ्यर्थी ही सम्मिलित हो सकेगें।

एयरफोर्स चण्डीगढ़ ने अवगत कराया है कि भर्ती के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए casb@iaf.nic.in/casbiaf@cdac.in पर संपर्क किया जा सकता है।

इस अवसर पर संजय कुण्डु, श्री दुष्यंत सहित अन्य कर्मचारी व विद्यालयों के प्रधानाचार्य/शिक्षक उपस्थित

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!