ARUNABH RATURI.JANSWAR.COM

वोटर चौपाल आयोजित कर लोगों को मतदान के लिए करें जागरूक: जिला निर्वाचन अधिकारी।

पौड़ी 09 फरवरी,2024:- जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने एनआईसी कक्ष में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में जहां कम प्रतिशत मतदान हुआ है उन क्षेत्रों में वोटर चौपाल आयोजित कर लोगों को जागरूक करें।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जनपद के अंतर्गत नर्सिंग कॉलेज, घुडदौड़ी कॉलेज, भरसार, गढ़वाल विश्वविद्यालय सहित बड़े संस्थानों में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। उन्होंने हर विकासखंड में वोटर चौपाल आयोजित हेतु नोडल अधिकारी नामित करने के निर्देश मुख्य अधिकारी को दिए। उन्होंने कहा कि नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी तह कर वोटर चौपाल आयोजित करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने समस्त उपजिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारियों को रोस्टर के आधार पर बूथों में मतदान के लिए जनजागरूक अभियान चलाने के निर्देश भी दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जो-जो गतिविधियां की जाएगी उसकी फोटो और वीडियोग्राफ प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों को जागरूक करें। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को स्कूली बच्चों के माध्यम से नुक्कड़ नाटक, रैली का आयोजन कर आमजनमानस को मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जागरूक करना सुनिश्चित करें। जिससे आने वाले लोकसभा चुनाव में लोग अधिक से अधिक संख्या में अपना मत का प्रयोग कर सकेंगे।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पांडे, खंड शिक्षा अधिकारी सावेद आलम, एडीपीआरओ नितिन नौटियाल व अन्य अधिकारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित थे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!