arunabh raturi.janswar.com

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने विकासखण्ड पौड़ी के क्यार्क गांव में मतदान केन्द्र संख्या 15 के रुप में चिन्हित राजकीय इण्टर कालेज क्यार्क का निरीक्षण किया।

पौड़ी 12अप्रैल 2024:- जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने विकासखण्ड पौड़ी के क्यार्क गांव में मतदान केन्द्र संख्या 15 के रुप में चिन्हित राजकीय इण्टर कालेज क्यार्क का निरीक्षण किया। मतदान केन्द्र में विद्युत, फर्नीचर, शौचालय, रैम्प व शैड सहित सभी व्यवस्थायें मानक के अनुरुप पायी गयी जबकि पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिये हैं।
गुरुवार को देर सांय मतदान केन्द्र क्यार्क के निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने केन्द्र पर तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होने राइका क्यार्क के प्रधानाचार्य को निर्देश दिये कि मतदान हेतु चिहिन्त कक्ष से सभी प्रचार-प्रसार सामग्री व विद्युत उपकरण बैटरी इत्यादि को प्राथमिकता के आधार पर हटाना सुनिश्चित करे।

शौचालय में निर्बाद पानी की आपूर्ति हेतु उन्होने सम्बंधित अधिकारी के आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये हैं। इसके उपरांत उन्होने क्यार्क गांव के मतदाताओं से मुलाकात कर मतदान के महत्व व इसकी खुबियां बताई। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने बीएलओ से वोटर लिस्ट के अनुसार वोटर स्लीप के वितरण का भी मतदाताओं के बीच जाकर वस्तुस्थिति का जायजा लिया।

मौके पर मत्स्य अधिकारी अभिषेक मिश्रा, बीएलओ नीमा देवी के अलावा अन्य राजस्व व विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!