ARUNABH RATURI.JANSWAR.COM

लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 प्रशिक्षण के चौथे दिन मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण में विधानसभा चौबट्टाखाल के 76 व लेंसडाउन के 146 पोलिंग पार्टियों के 888 कार्मिकों द्वारा प्रशिक्षण लिया गया।

पौड़ी 09 अप्रैल 2024:-  लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सफलतापूर्वक सम्पादित करने को लेकर प्रशिक्षण के चौथे दिन मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण में विधानसभा चौबट्टाखाल के 76 व लेंसडाउन के 146 पोलिंग पार्टियों के 888 कार्मिकों द्वारा प्रशिक्षण लिया गया तथा  चौबट्टाखाल के 27 जोनल मजिस्ट्रेट भी शामिल थे।

नोडल अधिकारी मास्टर ट्रेनर दीपक रावत ने प्रशिक्षण में संबंधित कार्मिकों को प्रारूप/पत्र/लिफाफे, पीठासीन अधिकारी की डायरी एवं रिपोर्ट, मॉकपोल से मतदान समाप्ति तक की घोषणाएं, रिकार्ड रखने के प्रारूप, मतदान हेतु तैयारी के विभिन्न चरणों, मशीन सील करने, मतदान सामग्री आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने मतदान अधिकारियों को कहा कि ईवीएम मशीन को सुरक्षित अपने पास रखें। कहा कि  जब तक ईवीएम मशीन स्ट्रांग रूम में जमा नहीं हो जाती तब तक उसकी जिम्मेदारी पीठासीन अधिकारी की होगी। उन्होंने कहा कि मतदान की प्रक्रिया को लेकर  प्रशिक्षण में जो भी जानकारी दी गई है उसी के अनुरूप कार्य करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने यह भी कहा कि मतदान टोलियां रवाना होने व मतदान प्रक्रिया शुरू होने से पूर्व ईवीएम व वीवीपैट की भलीभांति जांच कर लें।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!