ARUNABH RATURI.JANSWAR.COM

जिलाधिकारी ने ली आधार अनुश्रवण समिति की बैठक।

पौड़ी:-  जिला स्तरीय आधार अनुश्रवण समिति की बैठक जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें आधार संबंधित विभिन्न विषयों की समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन क्षेत्रों में आधार की सुविधा नहीं है वहां पर आधार पंजीकरण केंद्र स्थापित करना सुनिश्चित करें। जिससे आमजनमानस अपने नजदीकी केंद्रों में आधार कार्ड बना सकेंगे। 

मंगलवार को एनआईसी कक्ष में जिलाधिकारी ने आधार अनुश्रवण समिति की बैठक में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन लोगों द्वारा नए आधार कार्ड, एड्रेस सही करना, फोटो, मोबाइल नंबर अपडेट, बायोमेट्रिक सहित अन्य गतिविधि को सुधार करना है इसके लिए विकासखंड स्तर, तहसील, नगर निकाय के अलावा पोस्ट ऑफिस व बैंकों में आधार सेंटर स्थापित करें। साथ ही उन्होंने  0 से 5 साल के बच्चों का अनिवार्य रूप से आधार कार्ड बनाने को कहा। उन्होंने शिक्षा विभाग को  निर्देशित किया कि 5 से 17 वर्ष के बच्चों का विद्यालय में ही बायोमैट्रिक अपडेट करना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने ई-डिस्ट्रिक्ट   मैनेजर को निर्देश देते हुए कहा कि आधार मशीनों की संख्या बढ़ाते हुए एक सप्ताह के भीतर उन्हें संचालित करें। जिससे लोगों को उसका लाभ मिल सकेगा। उन्होंने बैंक, शिक्षा व बाल विकास विभाग के अधिकारियों को कहा कि जिन क्षेत्रों में आधार मशीनें स्थापित की जाएगी उनका समय-समय पर निरीक्षण करना सुनिश्चित करें तथा देखें कि कार्यप्रणाली सही चल रही कि नहीं। जिलाधिकारी ने बैंक अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि बैंकों में भी आधार मशीन स्थापित करें। जिससे बैंक में आने वाले लोग उसका लाभ उठा सकें। साथ ही उन्होंने कहा कि जिनके आधार कार्ड बनाए हुए 10 साल से ज्यादा हो गया है वह भी अपने आधार कार्ड को अपडेट कर सकते हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के अंतर्गत आधार केंद्र स्थापित करने की सूचना को फ्लेक्स व पोस्टर के माध्यम से प्रचार-प्रसार करना सुनिश्चित करें। जिससे लोगों को उसकी जानकारी मिल सके और वह अपने आधार कार्ड को सुधार सकेंगे।

बैठक में प्रशिक्षु आईएएस दीक्षिता जोशी, उपजिलाधिकारी श्रीनगर नूपुर वर्मा, लीड बैंक अधिकारी प्रताप सिंह राणा, एसीएमओ डॉ. रमेश कुंवर, जिला शिक्षा अधिकारी नागेंद्र बर्तवाल, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सचिन भट्ट सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!