arunabh raturi.

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आज बीरोँखाल ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत नौगाँव के ग्रामीणों द्वारा नौगाँव से स्यूँसी बाजार तक जनजागरूक रैली व स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

पौड़ी:- जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के नौगाँव  पहुंचे पर ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। नौगाँव में साफ सफाई देखकर जिलाधिकारी ने  ग्रामीणों को शुभकामनाएं देते हुए आगे भी इसी तरह के कार्य करने को कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छता के प्रति  हर किसी व्यक्ति/ ग्रामीणों को जागरूक होना बहुत जरूरी है। कहा कि हम सब मिलकर एक स्वच्छ कचरा मुक्त ग्रह बना सकते हैं इससे आपके आसपास का वातावरण भी स्वच्छ रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि गाँव को स्वच्छ बनाना है तो  समय-समय पर स्वच्छता अभियान चलाना चाहिए।

ग्राम पंचायत नौगाँव द्वारा  स्वच्छता के प्रति बेहतर कार्य करने पर जनपद में पहला स्थान पाया। जिन्हें मा. मुख्यमंत्री जी द्वारा  इसी वर्ष 22 मई को  5 लाख की राशि देकर सम्मानित किया गया। नौगाँव के ग्राम प्रधान ओमपाल बिष्ट ने बताया कि  ग्रामीणों द्वारा समय-समय पर जल स्रोतों, रास्तों सहित गांव के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया जाता है। बताया कि स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों द्वारा मिलजुल कर  कार्य किया जाता है।

स्वच्छता अभियान के दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य सुषमा कंडारी, महिला मंगल दल की अध्यक्ष रीना कंडारी, ग्राम पंचायत अधिकारी प्रेम सिंह नेगी, राजस्व उप निरीक्षक प्रदीप रावत सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!