(अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर)

बहादराबाद इब्राहिमपुर स्थित कैमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, SDRF की संयुक्त टीम ने किया शव बरामद।

हरिद्वार:- आज दिनांक 07 अप्रैल 2025 को सिटी कंट्रोल रूम हरिद्वार द्वारा SDRF टीम को सूचना दी गई कि थाना क्षेत्र बहादराबाद इब्राहिमपुर में रात्रि को एक केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई थी,फायर सर्विस द्वारा आग पर काबू पा लिया गया है। फैक्ट्री में डेड बॉडी होने की आशंका है,जिसमें सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर SDRF वाहिनी मुख्यालय जौलीग्रांट से एसडीआरएफ की सीबीआरएन टीम उप निरीक्षक विनीत देवरानी के नेतृत्व में तथा पोस्ट लक्सर से SDRF टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

उक्त घटना के दौरान फैक्ट्री में तीन व्यक्ति लापता थे। इनमें से एक व्यक्ति को घायल अवस्था में फायर सर्विस द्वारा रात्रि में ही रेस्क्यू कर उपचार हेतु अस्पताल भेज दिया गया था, जबकि एक अन्य व्यक्ति का शव जिला पुलिस द्वारा सुबह बरामद किया गया।

एसडीआरएफ की सीबीआरएन टीम व पोस्ट लक्सर की SDRF
टीम ने मौके पर पहुंचकर संयुक्त रूप से गहन सर्चिंग अभियान चलाया। सर्चिंग के दौरान SDRF टीम ने केमिकल फैक्ट्री के भीतर से एक और व्यक्ति का शव बरामद किया, जिसको आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!