अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर

बच्चों को बाल अधिकारों को लेकर किया जागरुक।

पौड़ी:- महिला एवं बाल कल्याण विभाग द्वारा बाल अधिकारों और सुरक्षा को लेकर बच्चों में जागरूकता लाने के लिये राजकीय जूनियर हाईस्कूल, नगर क्षेत्र-11 में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

बाल कल्याण समिति सदस्य गंगोत्री नेगी ने बच्चों को बाल संरक्षण कानूनों, आत्म-सुरक्षा के उपायों और साइबर सुरक्षा जैसे मामलों की महत्वपूर्ण जानकारियां दी। साथ उन्होंने पॉक्सो एक्ट, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट 2015, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम सहित अन्य के विषय में बच्चों को समझाया। उन्होंने यह भी बताया कि यदि वे किसी प्रकार की हिंसा, शोषण या उत्पीड़न का सामना करते हैं तो किन माध्यमों से सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

उन्होंने बच्चों को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और किसी भी असामान्य स्थिति में तुरंत विश्वसनीय वयस्क से संपर्क करने की सलाह दी।

   

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!