(अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर)

भाजपा वीरभद्र मंडल के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल से मुलाकात की। इस दौरान मंत्री डा. अग्रवाल ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट व मिष्ठान खिलाकर मंडल अध्यक्ष की पुनः जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। साथ ही मंडल प्रतिनिधि बालम सिंह रावत को भी जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी।

ऋषिकेश:- बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में हुई मुलाकात के दौरान डा. अग्रवाल ने कहा कि भाजपा संगठन विश्व का सबसे बड़ा संगठन है। यहां छोटे से लेकर बड़े कार्यकर्ताओं का सम्मान होता है। भाजपा में हर कार्यकर्ता स्वयं को गौरवान्वित महसूस करता है।

डा. अग्रवाल ने कहा कि वीरभद्र मंडल से पिछले कार्यकाल में अनेक अभूतपूर्व कार्यक्रम किये है, कहा कि इस कार्यकाल में भाजपा संगठन को और मजबूत करने का कार्य करेंगे। उन्होंने मंडल अध्यक्ष व प्रतिनिधि को मिष्ठान खिलाकर बधाई दी।

इस अवसर पर मंडल प्रतिनिधि बालम सिंह, भाजपा नेत्री पुनीता भंडारी, मनोरमा, पूनम डोभाल, पिंकी धस्माना, महिपाल सिंह, संजय ध्यानी, विवेक चतुर्वेदी, सुमित सेठी आदि उपस्थित रहे।

*****वीरभद्र मंदिर से पीपलेश्वर महादेव तक बनेगी सड़क****

ऋषिकेश:- मंत्री डा. अग्रवाल ने वीरभद्र मंदिर से पीपलेश्वर महादेव मंदिर तक सड़क बनाने की घोषणा की। साथ ही मंदिर के चारों और पुश्ता बनाकर जीर्णोद्वार करने को भी कहा है। उन्होंने कहा कि पीपलेश्वर महादेव मंदिर तक रास्ता न बना होने के चलते आवागमन में दिक्कतें आती हैं। सड़क बनने के बाद आवागमन में सुगम्य होगा।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!