(अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर)

युवाओं के सपनों की समृद्ध नगर पालिका बनाने का वादा।

मुनि की रेती:- मुनि की रेती ढालवाला नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद की निर्दलीय उम्मीदवार, श्रीमती नीलम बिजलवाण ने आज ढालवाला स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें युवाओं के सुझाव लिए गए ताकि युवाओं के सपनों की समृद्ध एवं विकसित नगर पालिका मुनि की रेती ढालवाला बन सके।

इस दौरान श्रीमती नीलम बिजलवाण ने कहा स्वामी विवेकानंद जी सनातन संस्कृति को वैश्विक पटल पर पुनर्स्थापित करने वाले महान युवा संन्यासी, युग प्रवर्तक चिंतक, युवाओं के प्रेरणास्रोत ने विश्व को यह दिखाया कि हिंदू धर्म मानवता का सच्चा मार्गदर्शक है और अब समय आ गया है कि ऐसे विचारों वाले युवा साथी आगे आए और अपने क्षेत्र और राष्ट्र को उन्नति के पथ पर ले जाए इस अवसर पर सैकड़ों युवा उपस्थित रहें ।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!