A.Raturi.Janswar.Com

राज्यपाल ने राजभवन में कार्यरत सुरक्षा कर्मियों के स्थानांतरण होने पर उन्हें विदाई दी।

राजभव देहरादून:- राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरुवार को राजभवन में कार्यरत सुरक्षा कर्मियों के स्थानांतरण होने पर उन्हें विदाई दी। इस अवसर पर उन्होंने स्थानांतरित होने वाले कर्मियों से कहा कि आप सभी राजभवन का नाम अपने साथ लेकर जा रहे हैं जिससे आपकी और भी जिम्मेदारी बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि सभी ने राजभवन में अच्छा कार्य किया है जिसे आगे भी जारी रखें। उन्होंने कहा कि नए कार्यस्थल में नई चुनौतियां रहेंगी जिसका अपने अनुभवों के आधार पर समाधान करें। उन्होंने सभी को नए कार्यस्थल हेतु अपनी शुभकामनाएं दीं। स्थानांतरित होने वाले कार्मिकों में निरीक्षक शिखा राणा, हेड कांस्टेबल रविन्द्र कुमार, विपुल कुमार, जोगा सिंह, सत्यनारायण राय, कांस्टेबल संतोष कुमार, रितेश कुमार, विक्रांत कुमार, गोपाल कश्यप, विनीत कार्की, दलीप कुमार, संदीप भट्ट, गौरव कुमार, प्रवेश कुमार को राज्यपाल ने स्मृति चिन्ह प्रदान किए।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!