ARUNABH RATURI.JANSWAR.COM

राज्यपाल से श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 एन0 के0 जोशी ने भेंट कर विश्वविद्यालय के आगामी एक वर्ष की कार्ययोजना का प्रस्तुतीकरण दिया।

राजभवन देहरादून 14 मार्च 2024:-  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से आज राजभवन में श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 एन0 के0 जोशी ने भेंट कर विश्वविद्यालय के आगामी एक वर्ष की कार्ययोजना को लेकर प्रस्तुतीकरण दिया। कुलपति ने राज्यपाल को बताया कि विश्वविद्यालय में अनुसंधान एवं नवाचार प्रयोगों के माध्यम से छात्र हितों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न कार्यक्रमों का क्रियान्वयन किया जा रहा है।

कुलपति ने बताया कि आगामी एक वर्ष तक विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के अंतर्गत गोष्ठियों, शिक्षक उन्नयन कार्यक्रमों एवं अनुसंधान संबंधी गतिविधियों के माध्यम से छात्रों को बेहतर सुविधाएं दी जाएंगी। कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय में इस वर्ष “भारतीय पारंपरिक ज्ञान प्रणाली“ विषय पर उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने के साथ-साथ एक अंतर्राष्ट्रीय गोष्ठी आयोजित कराई जाएगी।

राज्यपाल/कुलाधिपति ने उक्त सभी कार्यक्रमों को अपनी सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हुए श्री देव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय में हो रहे नवाचार प्रयोगों की सराहना की।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!