ARUNABH RATURI.JANSWAR.COM

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रुद्रप्रयाग के तत्वाधान में आज जनपद न्यायालय रुद्रप्रयाग एवं बाह्य न्यायालय उखीमठ में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।

रुद्रप्रयाग 09 मार्च 2024:- सचिव/सिविल जज (सी.डि.), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रूद्रप्रयाग श्री रवि रंजन, द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक वाद से सम्बन्धित प्री-लिटिगेशन के कुल 09 मामलों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कर कुल 4,90,925 रुपए समझौता राशि वसूल की गयी।

श्रीमान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, रूद्रप्रयाग श्री राजेश कुमार की पीठ द्वारा कुल 97 वादों का निस्तारण कर मु. 25,78,741/- रुपए समझौता राशि वसूल की गयी।

श्रीमान सिविल जज (जू.डि.), बाह्य न्यायालय उखीमठ श्री रोहित कुमार पाण्डेय की पीठ द्वारा कुल 07 वादों का निस्तारण किया गया। जिसमें कुल मु.9,89,000/- रुपए समझौता राशि वसूल की गयी।

इसके अतिरिक्त उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल संचालन में पुलिस उपाधीक्षक, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, समस्त अधिवक्तागणों एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्मिकों द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!