(अरुणाभ रतूड़ी जनश्वर)

देर रात्रि तक चले सघन चैकिंग अभियान के तहत, कुल 107 लोगों के विरूद्ध की गयी कार्रवाई।

पिथौरागढ़:- पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ श्रीमती रेखा यादव के आदेशानुसार, सीओ पिथौरागढ़ श्री गोविन्द बल्लभ जोशी, सीओ धारचुला श्री कुंवर सिंह रावत के पर्यवेक्षण में विगत देर रात्रि तक जनपद के समस्थ थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग अभियान चलाया गया । इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने तथा शराब पीकर हुड़दंग करने वाले कुल 107 लोगों के विरूद्ध एम0वी0 एक्ट व पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी ।

इसी क्रम में-एसएचओ कोतवाली पिथौरागढ़ श्री ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में उ0नि0 मनोज जलाल मय पुलिस टीम द्वारा शान्ति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान दो लोगों क्रमशः धर्मेन्दर लाल वर्मा निवासी पितरौटा व नरेश लाल वर्मा निवासी उपरोक्त को पुलिस अधिकारियों के आदेश निर्देशों का उल्लंघन करके उत्पात मचाने पर धारा 172 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया । इसी क्रम में स्वदेश दीपक निवासी मेलढुंगरी, हाल कुमौड़ पिथौरागढ़ द्वारा अपनी पत्नी से मारपीट, गाली गलौच, हल्ला गुल्ला करने के जुर्म में धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया । 

थानाध्यक्ष बलुवाकोट श्रीमती मेघा शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक सुनील सिंह निवासी लुमती, थाना जौलजीबी को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!