(अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर)

चारधाम यात्रा पर निकले श्रद्धालु, जनपद टिहरी क्षेत्रान्तर्गत पहुंचने पर खुश नजर आये, चेकिंग अभियान एवं यातायात नियमों का समर्थन कर किया सहयोग प्रदान।

टिहरी:- चारधाम यात्रा को सुगम व सुरक्षित बनाने हेतु जिला प्रशासन टिहरी द्वारा यात्रा मार्गों पर व्यवस्थित तैयारियां की गई हैं। यात्रा मार्गों पर श्रद्धालुओं/पर्यटकों की सुरक्षा के दृष्टिगत एवं व्यवस्थित यातायात हेतु जगह-जगह चेकिंग अभियान को लेकर प्रशासन सजगता से कार्यों में जुटा है।
प्रदेश सरकार द्वारा सरल व सुरक्षित संकल्प को लेकर शुरू हुई चारधाम यात्रा की सभी व्यवस्थाएं श्रद्धालुओं व पर्यटकों को खूब पसंद आ रही है। चारधाम यात्रा के पहले पड़ाव ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है। यात्रियों हेतु संचालित विश्राम शिविर और शौचालय व्यवस्थित रूप से चल रहे हैं। यात्रा मार्गों पर समस्त व्यवस्थाओं को लेकर श्रद्धालु एवं पर्यटक काफी खुश नजर आने के साथ ही जिला प्रशासन की सराहना कर प्रशासन और स्थानीय लोगों को धन्यवाद ज्ञापित कर रहे हैं।

जम्मू कश्मीर में पहलगाम अटैक के बाद प्रदेश सरकार द्वारा चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर यात्रा मार्गों में जगह-जगह चेकिंग अभियान यात्रियों की सुरक्षित यात्रा का परिचय दे रहे हैं। चेकिंग अभियान को लेकर यात्री भी प्रदेश सरकार के चौकसी अभियान में सहयोग प्रदान कर रहे हैं। चारधाम यात्र पर निकली श्रद्धालु मुंबई की कोमल पांडे ने बताया कि जगह-जगह चेकिंग अभियान यात्रियों की सुरक्षा दृष्टि से एक महत्वपूर्ण कदम है, इससे श्रद्धालु खुद को सुरक्षित जानकर अध्यात्मिक रूप से यात्रा से जुड़ने का अनुभव महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि चेकिंग अभियान हमारी यात्रा को सरल, सुगम एवं सुरक्षित बनाने के लिए ही चलाए जाते हैं। उन्होंने सभी यात्रियों से चेकिंग अभियान में सहयोग प्रदान करने की अपेक्षा की। 

वहीं यात्रियों को चारधाम की यात्रा करा रहे वाहन चालक सतीश कुमार ने प्रदेश सरकार द्वारा गाड़ियों की फिटनेस, ग्रीन कार्ड और ऑल वेदर रोड़ को लेकर तारीफ की। कहा कि इससे यात्रियों में उत्साह और उमंग देखने को मिल रहा है।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!