(अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर)

श्री अर्पण यदुवंशी सेनानायक एसडीआरएफ जॉली ग्रांट द्वारा कुमाऊं मण्डल में किया गया एसडीआरएफ की पोस्टों का निरीक्षण।

एसडीआरएफ के सेनानायक श्री अर्पण यदुवंशी महोदय द्वारा कुमाऊं मंडल में नियुक्त एसडीआरएफ की पोस्टों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने टीम के कार्यों, तैयारियों और संसाधनों की स्थिति का मूल्यांकन किया।
सेनानायक महोदय द्वारा पोस्टों में मौजूद रेस्क्यू उपकरणों का निरीक्षण करते हुए निर्देशित किया गया कि रेस्क्यू उपकरणों का नियमित रूप से परीक्षण और रख-रखाव सुनिश्चित किया जाए, उपकरणों की कार्यशीलता बनाए रखने के लिए, सभी आवश्यक सुधार और मरम्मत समय-समय पर किये जाएं ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में इनका उपयोग बिना किसी रुकावट के किया जा सके।

बाद निरीक्षण के SDRF कार्मिकों की व्यक्तिगत, पारिवारिक एवं सामूहिक समस्याओ के बारे में जानकारी ली गयी व उनके निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त जनपद अल्मोड़ा के सरियापानी कैम्प के आसपास गांव में जरूरतमन्द ग्रामीणों को आपदा राहत सामग्री वितरित की गई।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!