अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर

सतपुली क्षेत्रांतर्गत बगेली गाँव के पास ट्रक हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने किया चालक का शव बरामद।

जनपद पौड़ी: आज दिनांक 28 मई 2025 को तहसील सतपुली के माध्यम से SDRF टीम को सूचना प्राप्त हुई कि बगेली गाँव, पाटीसेण सतपुली में एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट सतपुली से एसडीआरएफ टीम मुख्य आरक्षी आशीष रावत के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

उक्त वाहन (UK09CA-0849 ट्रक) बगेली गाँव,पाटीसेण के पास अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 70 मीटर नीचे खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उक्त ट्रक में एक व्यक्ति ( चालक) सवार था जिसकी ट्रक के केबिन में फंसकर मौके पर ही मृत्यु हो गई।

SDRF टीम द्वारा रेस्क्यू उपकरण की सहायता से ट्रक के केबिन को काटकर चालक (साहिल उर्फ बंटी उम्र 26 वर्ष, निवासी -खारसाड़ा पोस्ट कोटि तहसील गजा टिहरी) के शव को बाहर निकाला गया जिसको आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!