arunabh raturi.janswar.com

अवैध शराब की बिक्री व तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही में 102 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार।

कोतवाली ऋषिकेश 28/04/2024:- श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून महोदय के द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है| आदेश के अनुपालन श्रीमान पुलिस अधीक्षक अपराध एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय के मार्गदर्शन तथा श्रीमान पुलिस उपाधीक्षक ऋषिकेश के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा कोतवाली ऋषिकेश के समस्त अधिकारी कर्मचारी गणों को उपरोक्त क्रम में ब्रीफ कर अलग-अलग टीमें गठित कर अवैध शराब की बिक्री व तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित करते हुए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिस क्रम में आज दिनांक 28 अप्रैल 2024 को ऋषिकेश पुलिस के द्वारा अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध की गई कार्यवाही में मुखबिर की सूचना पर बीएसएनल ऑफिस ऋषिकेश के पास से एक अभियुक्त को 102 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।

नाम पता अभियुक्त
राहुल पुत्र राम अवतार निवासी आयुष विहार गढ़वाली कॉलोनी लाडपुर थाना रायपुर देहरादून उम्र 30 वर्ष

बरामदगी विवरण
1-कुल 102 पव्वे अंग्रेजी शराब मारका मैकडोल नंबर वन व्हिस्की

पुलिस टीम
1-कांस्टेबल विकास कुमार
2-कांस्टेबल कुलदीप

 

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!