गौचर/चमोली:-  विधानसभा सत्र में प्रतिभाग करने के लिए सोमवार को भराड़ीसैंण (गैरसैंण) जा रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का रुद्रप्रयाग और चमोली जनपद में विभिन्न स्थानों पर जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। गौचर, कर्णप्रयाग और खेती सहित कई स्थानों पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री के रुद्रप्रयाग जनपद पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद चमोली जनपद में विधायक अनिल नौटियाल, विधायक भूपाल राम टम्टा, जिलाधिकारी गौरव कुमार, पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार और मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

इस दौरान गौचर, कर्णप्रयाग और खेती सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोग मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए पहुंचे। लोगों ने पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने भी विभिन्न स्थानों पर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और आत्मीय स्वागत के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

आदिबद्री में स्थानीय लोगों से किया संवाद:- गैरसैंण रवाना होने के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आदिबद्री में स्थानीय दुकानों पर पहुंचे। यहां उन्होंने स्थानीय लोगों और बच्चों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों से आत्मीय संवाद भी किया।

 

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!