(अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर)

चार धाम यात्रा के दौरान शराब का सेवन करने वालों से सीएम की अपील और चेतावनी।

देहरादून:- चार धाम यात्रा के दौरान अक्सर देखा गया है कि कुछ लोग और युवक बाहरी राज्य से आकर चार धाम यात्रा के नाम पर धार्मिक स्थलों को टूरिस्ट प्लेस समझकर वहां पर शराब का सेवन करते हैं जिनकी कई वीडियो भी वायरल हुए हैं।

वहीं इस पर सीएम धामी ने सभी से अपील करने के साथ चेतावनी भी दी कि धार्मिक स्थलों पर मर्यादा के साथ आए। सीएम धामी ने कहा कि अगर ऐसा कोई मामला आता है तो उसका संज्ञान लिया जाएगा। सीएम ने लोगों से अपील की है कि चारधाम यात्रा पुण्य और धर्म की यात्रा है तो ऐसे में सभी को नियम का पालन करके ही यात्रा करनी चाहिए।

 

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!