A.Raturi.Jnaswar.com

अपर ढालवाला के वॉर्ड नंबर 11 में शनिवार को हुई अतिवृष्टि से आपदा क्षति का जायजा लेने पहुंचे एससी सिंचाई आर.के. गुप्ता।

ढालवाला:- अधिशासी अभियंता, सिंचाई, नरेंद्रनगर कमल सिंह ने बताया कि अतिवृष्टि से शनिवार को सुबह अपर ढालवाला के वॉर्ड नंबर 11 में 50 मीटर की दीवार क्षतिग्रस्त हुई तथा एक गौशाला को नुकसान पहुंचा। क्षतिग्रस्त दीवार से तुरंत सुरक्षा कार्य किया गया। उन्होंने बताया कि आज रविवार को अधीक्षण अभियंता सिंचाई आर.के. गुप्ता ने क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा के निर्माण कार्यों एवं आपदा क्षति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित ठेकेदार को आपदा से क्षतिग्रस्त दीवार तथा गौशाला को तत्काल ठीक करने निर्देश दिए। अपर ढालवाला में बाढ़ सुरक्षा के कार्य प्रगति पर किए जा रहे हैं।

अधीक्षण अभियंता ने अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सिंचाई से सहायक अभियंता दरम्यान सिंह, अपर सहायक अभियंता अमित रावत आदि अन्य मौजूद रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!