(अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर)

उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी अनिल सिंह गर्ब्याल ने निर्वाचन से संबंधित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में बूथ लेवल एजेंटों की नियुक्ति को लेकर चर्चा की गई।

पौड़ी:- बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची की प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाये रखने के लिये राजनीतिक दलों को बूथ स्तर पर एजेंट नियुक्त करने की सुविधा दी गयी है। ये एजेंट संबंधित बूथ स्तर अधिकारियों के साथ समन्वय में कार्य करेंगे और मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने, संशोधन आदि में सहयोग करेंगे।

साथ ही उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल अपने अधिकृत प्रतिनिधि के माध्यम से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिये बीएलए की नियुक्ति करेंगे। इसके लिये आयोग द्वारा निर्धारित फार्म बीएलए-1 और बीएलए-2 का उपयोग किया जायेगा, जिन पर अधिकृत व्यक्ति के मूल हस्ताक्षर अनिवार्य होंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले के 6 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 945 मतदेय स्थल हैं, जिनके लिए बीएलए की नियुक्ति आवश्यक है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से शीघ्र नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण करने का अनुरोध किया।

बैठक में सहायक निर्वाचन अधिकारी शांति लाल शाह, राजनीतिक दलों से राजेंद्र राणा, देवानंद नौटियाल, भरत सिंह रावत व अन्य उपस्थित थे।

   

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!