(अरुणाभ रतूड़ी जनश्वर)

आपदा में गंभीर रूप से घायल 6 लोगों का हाल जानने एम्स पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री।

ऋषिकेश:-जनपद चमोली के थराली में आई आपदा की चपेट में आकर 06 गंभीर घायलों का हाल जानने क्षेत्रीय विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल एम्स ऋषिकेश पहुंचे। 

रविवार को डॉ अग्रवाल ने एम्स पहुंचकर घायलों का उपचार कर रहे चिकित्सको से उनके स्वास्थ्य की विस्तृत जानकारी हासिल की। डॉ अग्रवाल में कहा कि घायलों का समुचित उपचार किया जाए। आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त चिकित्सा दल एवं संसाधन घायलों के स्वास्थ्य में जुटाए जाएं।

डॉ अग्रवाल ने सभी 06 घायलों शम्भू प्रसाद, गिरीश जोशी, प्रकाश, बलवंत, जसपाल सिंह, हेमंत सिंह का हाल जानकर कहा कि राज्य सरकार आपदा पीड़ितों के साथ है और उनके उपचार एवं राहत कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। 

बता दें कि थराली आपदा की चपेट में आकर 06 गंभीर घायलों को बीते रोज एम्स ऋषिकेश हेलीकॉप्टर से रेफर किया गया था। इसके बाद एम्स के चिकित्सकों की निगरानी में सभी 06 घायलों का उपचार किया जा रहा है। 

इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष मनोज धयानी, सुमित पंवार, विनायक कुमार आदि उपस्थित रहे।

पार्टी कार्यकर्ता मनमीत का जाना हाल

ऋषिकेश। पूर्व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने एम्स में भर्ती बूथ अध्यक्ष व श्रीरामलीला कमेटी सुभाष बनखंडी के निर्देशक मनमीत कुमार सहित अन्य क्षेत्र के भर्ती मरीजों का भी हाल जाना।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!