(अरुणाभ रतूड़ी जनश्वर)

प्रभावितों को हर संभव मदद का दिलाया भरोसा।

पौड़ी:- विधानसभा श्रीनगर के अंतर्गत आपदाग्रस्त कलुण में गुरुवार को गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी और कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया। सांसद व मंत्री ने मौके पर पहुंचकर प्रभावित परिवारों से मुलाकात की, उनका हालचाल जाना और सरकार की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

निरीक्षण के दौरान सांसद अनिल बलूनी ने बताया कि राहत एवं पुनर्वास कार्यों में किसी भी प्रकार की देरी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री, मुआवजा राशि और आवास संबंधी सहायता उपलब्ध करायी जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि जिला प्रशासन द्वारा तेजी से जनता को राहत पहुंचाया गया है तथा आपदाग्रस्त क्षेत्रों में विद्युत, पेयजल और मार्गों को सुचारु कर दिया गया है। 

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य सरकार आपदा पीड़ितों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और उनकी समस्याओं के समाधान में पूरी गंभीरता से काम कर रही है।

 इस अवसर पर विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी, तहसीलदार पौड़ी दीवान सिंह राणा सहित अन्य उपस्थित रहे। 

 

 

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!