(अरुणाभ रतूड़ी जनश्वर)

“जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद हेतु मतदान एवं मतगणना संपन्न”

टिहरी:- जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद के लिए आज संपन्न हुए मतदान के पश्चात मतगणना कार्य आब्जर्वर उमेश नारायण पांडे और जिला निर्वाचन अधिकारी (प) नितिका खण्डेलवाल की उपस्थिति में संपन्न हुआ। मतगणना के दौरान उपाध्यक्ष पद के दोनों प्रत्याशी उपस्थित रहे।

परिणाम इस प्रकार रहे—

  • मान सिंह – 26 मत (कांग्रेस)
  • हुकुम सिंह – 15 मत (बीजेपी)
  • अवैध मत – 4 मत

मतगणना प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से पूर्ण की गई। विजय प्रत्याशी को जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी अवधेश कुमार, पुष्पेंद्र चौहान, भगवत पाटनी और राजनैतिक दलों से मन सिंह रौतेला और हुकुम सिंह उपस्थित रहे।

 

 

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!