Arunabh raturi.jamswar.com

दिनाँक 03/02/2024:- कोतवाली ऋषिकेशअवैध शराब की बिक्री/तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही में 04 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार।

   श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून महोदय के द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है| आदेश के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा कोतवाली ऋषिकेश के समस्त अधिकारी व कर्मचारी गणों को उपरोक्त क्रम में कार्रवाई करने हेतु आदेशित किया गया है। जिस क्रम में दिनांक 02 फरवरी 2024 को ऋषिकेश पुलिस के द्वारा अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध की गई कार्यवाही में मुखबिर की सूचना पर गंगा भवन शिवाजी नगर के पास खाली प्लॉट से एक अभियुक्त को 04 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ के साथ गिरफ्तार किया गया है।

*नाम पता अभियुक्त*

संजय पुत्र स्वर्गीय कबूल चंद निवासी वैदिक नगर थाना रायवाला देहरादून

*बरामदगी विवरण*

1-04 पेटी अंग्रेजी शराब मैकडॉवेल नंबर वन व्हिस्की

*पुलिस टीम* 

1-उप निरीक्षक विनेश कुमार, चौकी प्रभारी एम्स

2-हेड कांस्टेबल संदीप राठी

3-कांस्टेबल कुलदीप

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!