1. Arunabh raturi.janswar.com

पर्यटन विभाग की विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं में आवेदकों के साक्षात्कार हेतु  विकासभवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता में चयन समिति की बैठक हुई।

चमोली:-  पर्यटन विभाग की विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं में आवेदकों के साक्षात्कार हेतु शुक्रवार को विकासभवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता में चयन समिति की बैठक हुई। जिसमें समिति द्वारा वीर चन्द्र सिंह गढवाली पर्यटन स्वरोजगार, दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास और ट्रैकिंग ट्रक्शन योजनाओं के अन्तर्गत 57 आवेदकों का साक्षात्कार के माध्यम से चयन करते हुए स्वरोजगार हेतु 14 करोड़, 37 लाख, 36 हजार ऋण आवंटन की स्वीकृति प्रदान की गई।

वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के तहत चयन समिति ने वाहन मद में 05 तथा गैर वाहन मद में 10, होमस्टे में 25 और ट्रैकिंग ट्रक्शन सेंटर-हो स्टे अनुदान के तहत 17 लाभार्थियों का साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया। चयनित लाभार्थियों को बैंक में जरूरी दस्तावेज जमा करते हुए जल्द से जल्द स्वरोजगार करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

जिला पर्यटन विकास अधिकारी बृजेन्द्र पांडेय ने बताया कि वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के तहत गैर वाहन मद में होटल/मोटल, फास्ट फूड सेंटर, वर्कशॉप आदि हेतु 33 प्रतिशत अनुदान पर 40 लाख की सीमा तक तथा वाहन मद में व्यावसायिक वाहन खरीद के लिए 25 प्रतिशत अनुदान पर ऋण स्वीकृत किया जाता है।

शासन द्वारा ट्रैकिंग ट्रक्शन सेंटर-होम स्टे नाम से अनुदान योजना संचालित है। इस योजना के तहत चयनित गांवों में होमस्टे के नव निर्माण हेतु 60 हजार प्रतिकक्ष की दर से अधिकतम 6 कक्षों के लिए अनुदान दिए जाने का प्रावधान है। होमस्टे की मरम्मत के लिए 25 हजार प्रतिकक्ष की दर से अनुदान दिए जाने का प्रावधान है।

जिला स्तरीय चयन समिति एआरटीओ ज्योति शंकर मिश्रा, जिला पर्यटन विकास अधिकारी बृजेन्द्र पांडेय एवं उद्योग महाप्रबंधक वाईएस कुंवर आदि मौजूद थे।

 

 

 

 

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!