arunabh raturi.janswar.com

जनपद बागेश्वर, कपकोट क्षेत्रांतर्गत बदियाकोट में वाहन दुर्घनाग्रस्त, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन।

बागेश्वर:- दिनाँक 01 जनवरी 2025 को थाना कपकोट द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि बदियाकोट के पास एक आल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है।

उक्त सूचना पर मुख्य आरक्षी टीका सिंह कार्की के नेतृत्व में SDRF टीम मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सायं 5:30 बजे एक आल्टो कार बदियाकोट से सोराग की तरफ आ रहीं थीं जिसमें 04 लोग (02 पुरुष, 02 महिला) सवार थे। ग्राम तीख के समीप पिंडर नदी में खाई की तरफ खडड की ओर अनियन्त्रित हो कर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।

जिला पुलिस व स्थानीय लोगों की सहायता से घटना में मृत 03 लोगो के शवों को निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुँचाया गया जबकि घटना में एक महिला अभी लापता है जिसकी SDRF टीम द्वारा सर्चिंग की जा रही है।

वाहन सवार लोगों का विवरण:-
1. सुन्दर सिंह ऐठानी(चालक)
2. मुन्ना शाही
3. नीलम रावत (लापता)
4. पूनम पांडे

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!