Arunabh raturi.janswar.com

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को घी संक्रांति की बधाई एवं शुभकामनायें दी।

देहरादून:- मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को घी संक्रांति की बधाई एवं शुभकामनायें दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड अपनी संस्कृति और लोकपर्व के लिए जाना जाता है। हमारे पारम्परिक लोकपर्व सांस्कृतिक विरासत के मजबूत आधार होते हैं। घी संक्रांति राज्य का प्रमुख लोकपर्व होने के साथ ही किसानों तथा अच्छे स्वास्थ्य की कामना से जुड़ा पर्व भी है। अपने इन पर्वाे की परम्परा से भावी पीढ़ी को जागरूक करना भी हम सबकी जिम्मेदारी है।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!