Arunabh raturi.janswar.com

इन्वेस्टमेंट के नाम पर युवती से लगभग 01 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी करने वाले अभियुक्त को पिथौरागढ़ पुलिस ने उत्तर प्रदेश से धर दबोचा।

पिथौरागढ़:- दिनांक- 08.03.2024 को शिकायतकर्ता वर्षा पाठक निवासी ग्राम मणकनाली थाना गंगोलीहाट जिला पिथौरागढ़ ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा इन्वेस्टमेंट के नाम पर उनके साथ गूगल पे के माध्यम से 99,591 रुपए की धोखाधड़ी करने के संबंध में तहरीर दी गई थी। तहरीर के आधार पर थाना गंगोलीहाट में धारा- 420 आई.पी.सी. बनाम अज्ञात का अभियोग पंजीकृत किया गया। दौराने विवेचना अभियोग में नवीन त्रिपाठी पुत्र अनिल त्रिपाठी, निवासी 81 बरिमा समुद्र बिहार गंज, गड़वारा जिला प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश का नाम प्रकाश में आया। पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, श्रीमती रेखा यादव के आदेशानुसार, उक्त घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी। जिस पर पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़, श्री परवेज अली के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त नवीन त्रिपाठी उपरोक्त को आज दिनांक 18.08.2024 को उसके निवास स्थान 81 बरिमा समुद्र बिहार गंज, गड़वारा जिला प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश पर जाकर धारा 35 (3) बीएनएसएस का नोटिस तामील कराया गया। अभियुक्त को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने की हिदायत दी गई।

पुलिस टीम:- 1. हेड कांस्टेबल खीम सिंह- थाना गंगोलीहाट, 2. हेड कांस्टेबल मोहन चन्द्र- थाना बेरीनाग।                       

 

 

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!