अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर 

मुनि की रेती पुलिस की तत्परता से बची एक व्यक्ति की जान।

थाना मुनि की रेती:- आज कंट्रोल रूम को 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि तपोवन में जामरी कटल सीक्रेट वॉटरफॉल रोड पर होटल तपोवन हिल की छठवीं मंजिल में आग लगी है जिस सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंचकर फायर सर्विस को अवगत कराया गया । होटल तपोवन हिल्स के लगभग 10 कमरों को तपोवन पुलिस द्वारा तुरंत कार्यवाही करते हुए खाली कराया गया , ऊपर की मंजिल पर रखे गैस सिलेंडर को तुरंत निकालकर सुरक्षित जगह रखा गया तथा आग लगे हुए होटल के अगल बगल के होटलों को स्थानीय लोगों की मदद से अंदर जाकर खाली कराया गया।

तपोवन हिल्स होटल कर्मियों द्वारा जानकारी दी की हमारे होटल का एक कर्मी ऊपर की मंजिल में फंस गया है जिस पर फंसे होटल कर्मी को पुलिस तथा स्थानीय लोगों की मदद से बगल की निर्माणाधीन बिल्डिंग से सीडी डालकर सुरक्षित बाहर निकाला गया रेस्क्यू किए गए होटल कर्मी से जानकारी ली गई जिसका नाम मयंक कुमार पुत्र श्री विनोद त्यागी निवासी आदर्श नगर बिजनौर है जो होटल में कार्य करता है जिसके द्वारा बताया गया कि सर ऊपर छठवीं मंजिल में शॉर्ट सर्किट हुआ था जिसपर आग लग गई थी जिसे में बुझाने की कोशिश कर रहा था और आग के बीच में फंस गया था।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!