Arunabh Raturi.Janswar.Com

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान: अगस्त्यमुनि में संवेदीकरण कार्यशाला आयोजित।

रुद्रप्रयाग:- महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा केंद्र पोषित योजना *बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ* के अंतर्गत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज एवं चिल्ड्रन एकेडमी, अगस्त्यमुनि  में  एक दिवसीय *संवेदीकरण कार्यशाला एवं बालिकाओं से संवाद कार्यक्रम* का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में विद्यालय में अध्ययनरत बालिकाओं से ऐसे स्थानों का चयन करने को कहा गया जहां पर उन्हें विद्यालय आते जाते समय असुरक्षित महसूस होता है। इसके साथ ही इसके निराकरण हेतु सुझाव भी मांगे गए जिसमें छात्राओं द्वारा बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी की गई।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग से आई महिला चिकित्सकों द्वारा छात्राओं को किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक परिवर्तनों के साथ ही स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की गई। वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक रंजना गैरोला भट्ट द्वारा छात्राओं को उनके अधिकार एवं कानूनों की जानकारी प्रदान की गई।

सुपरवाइजर पुष्पा खत्री द्वारा समस्त विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। जेंडर स्पेशलिस्ट प्रियंका द्वारा मिशन शक्ति योजना के बारे में बताया गया। बाल संरक्षण अधिकारी रोशनी रावत तथा चाइल्ड लाइन से सुपरवाइजर सुरेंद्र सिंह द्वारा अपने बच्चों से संबंधित योजनाओं के साथ ही चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 से संबंधित जानकारी दी गई ।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!