(अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर)

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत SDRF उत्तराखंड ने आमजनमानस को दिया प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण।

 देहरादून:- परिवहन विभाग, उत्तराखंड द्वारा संचालित रोड सेफ्टी अभियान के अंतर्गत राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) उत्तराखंड द्वारा आमजन को सड़क सुरक्षा एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया से संबंधित प्रशिक्षण सिनर्जी अस्पताल, देहरादून में आयोजित किया गया।  

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को सड़क पर सुरक्षित चलने के नियमों, दुर्घटनाओं की स्थिति में प्राथमिक उपचार, आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया एवं रेस्क्यू तकनीकों की जानकारी देना रहा।

कार्यक्रम के दौरान SDRF टीम ने निम्न विषयों पर विस्तृत जानकारी एवं डेमो प्रस्तुत किए:

  • सड़क दुर्घटना के समय की जाने वाली प्राथमिक कार्रवाई, CPR (हृदय गति पुनर्जीवन तकनीक) एवं बेसिक फर्स्ट एड
  • सीट बेल्ट, हेलमेट और ट्रैफिक नियमों की अनिवार्यता,दुर्घटना के बाद पुलिस, एम्बुलेंस एवं SDRF से संपर्क की प्रक्रिया
  • आपात स्थिति में स्वयं की और दूसरों की सुरक्षा के उपाय

SDRF से सब इंस्पेक्टर श्री अनूप रमोला एवं आरक्षी सुरेश मलासी ने विद्यार्थियों, चालकों, आम नागरिकों एवं ट्रांसपोर्ट से जुड़े लोगों को व्यवहारिक प्रशिक्षण देकर जागरूक किया और कहा कि सड़क सुरक्षा सिर्फ एक नियम नहीं बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

 

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!