(अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर)

38वें राष्ट्रीय खेल से खिलाड़ियों को मिली कई महत्वपूर्ण सुविधाएं, भविष्य के लिए मिला मजबूत आधार।

देहरादून:- उत्तराखंड में आयोजित किए जा रहे हैं 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन ने उत्तराखंड के खिलाड़ियों को भविष्य के लिए खेलों में मुकाम हासिल करने के लिए नई दिशा दी है। राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के दौरान कई खेल स्पर्धाओं के लिए मुहैया कराई गई स्थापना सुविधाएं भविष्य में उत्तराखंड के खिलाड़ियों के लिए बड़ा अवसर प्रदान करेंगी। खेलों के लिए इन अवस्थापना सुविधाओं का लाभ प्रदेश के खिलाड़ी उठा सकेंगे। सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को उत्तराखंड में खेल और खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि इन खेल स्पर्धा में उत्तराखंड के खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। युवा खिलाड़ियों को जो खेल में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं उनके लिए एक मजबूत आधार भी मिल रहा है। उन्होंने कहा की स्थापना सुविधाओं के रखरखाव और उनको व्यवस्थित करने की पूरी जिम्मेदारी अधिकारियों के पास है और उन्हें इसको लेकर कई दिशा निर्देश भी दिए गए हैं।

 

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!