ARUNABH RATURI.JANSWAR.COM

क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल के विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के दो वर्ष पूर्ण होने पर कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। इस मौके पर डॉ अग्रवाल ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से चौथी बार सत्ता प्राप्त हुई है, जनता से किये गए वायदों को पूरा करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

ऋषिकेश 10 मार्च 2024:- डॉ अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश की जनता को डबल इंजन का लाभ मिल रहा है। कहा कि जनता ने प्रदेश में एक बार कांग्रेस और एक बार भाजपा वाले मिथक को तोड़ा है। उन्होंने कहा कि जनता से केंद्र की मोदी और राज्य की धामी सरकार-एक के कार्यकाल पर अपनी सहमति देते हुए पुनः प्रदेश की बागडोर सौंपी थी। आज धामी जी विकास की नई इबारत लिख रहे हैं।

डॉ अग्रवाल ने आवाहन करते हुए कहा कि धामी सरकार वर्ष 2025 तक राज्य को देश के अग्रणीय राज्यों की सूची में शामिल करने का लक्ष्य रखा है, इसके लिए डॉ अग्रवाल ने जनता से सहयोग की अपील की।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि धामी सरकार जनता से किये गए वायदों पर अमल कर रही है। राज्य में समान नागरिक संहिता, महिला आरक्षण जैसे अहम निर्णयों के साथ सख्त नकल विरोधी कानून आदि लाकर पारदर्शिता के साथ काम किया है, जो निरंतर जारी रहेगा।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा कविता साह, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा सरदार सतीश सिंह, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, जिला उपाध्यक्ष दिनेश सती, मंडल महामंत्री तनु तेवतिया, नितिन सक्सेना, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा निर्मला उनियाल, माधवी गुप्ता, पूर्व पालिका अध्यक्ष शम्भू पासवान, वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार जैन, विकास तेवतिया, प्रदीप कोहली, राजेन्द्र बिष्ट, प्रदीप गुप्ता, राजू नरसिम्हा, नंद किशोर जाटव, निवेदिता सरकार, गुड्डी कालूड़ा, अविनाश भारद्वाज, सीमा रानी, उषा जोशी, राजकुमारी पंत, प्रताप सिंह राणा, अनिता तिवाड़ी, रेखा चौबे, रीता गुप्ता, विनोद भट्ट, सौरभ गर्ग, सोनू प्रभाकर, अशोक पासवान, रूपेश गुप्ता, विवेक शर्मा, पुनिता भंडारी, हिमानी कौशिक, संजीव सिलस्वाल सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!