01 अप्रैल 2024.Arunabh raturi.janswar.com

राजभवन देहरादून:-  सोमवार को राजभवन में ‘‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’’ के तहत युवा संगम में प्रतिभाग कर रहे छात्र-छात्राओं ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से मुलाकात की। उत्तराखण्ड में युवा संगम हेतु नोडल संस्थान हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय, श्रीनगर के सहयोग से इस युवा संगम में तमिलनाडु और पुडुचेरी के छात्र प्रतिभाग कर रहे हैं। युवा संगम कार्यक्रम छात्रों के लिए एक प्रदेश से दूसरे प्रदेश तक शैक्षणिक-सह-सांस्कृतिक पर्यटन भ्रमण पर केंद्रित है।

राज्यपाल ने छात्रों से मुलाकात के दौरान अपने जीवन के अनुभवों के बारे संवाद किया। राज्यपाल ने छात्रों से कहा कि यह भ्रमण आपको यहां की कला एवं संस्कृति के साथ-साथ विकास, तकनीकी और आर्थिक प्रगति और पर्यटन क्षेत्रों आदि का प्रत्यक्ष अनुभव कराएगा। यह अनुभव आपके ज्ञानार्जन एवं करियर के अवसरों में सहयोगी रहेगा। उन्होंने कहा कि आपने इस भ्रमण में जो अनुभव लिए हैं उन्हें कभी न भूलें। यह अनुभव, यादें और सीख आपको अपार ज्ञान देंगी और बेहतर भविष्य का निर्माण करेंगी।

राज्यपाल ने कहा कि युवा हमारे देश का भविष्य हैं और आप सभी युवाओं केे महत्वपूर्ण योगदान से भारत को विश्व गुरु और विकसित राष्ट्र का लक्ष्य प्राप्त करना है। उन्होंने प्रतिभागियों को अपना आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रतिभागियों ने विगत 4 दिनों से उत्तराखण्ड भ्रमण के अपने अनुभवों को साझा किया। इस कार्यक्रम में सचिव श्री राज्यपाल रविनाथ रामन, अपर सचिव श्री राज्यपाल श्रीमती स्वाति.एस. भदौरिया, युवा संगम के नोडल अधिकारी प्रो. जी सीतारमण, सदस्य डॉ. जगदीश्वर, डॉ. जी देवसेना, प्रो. प्रशांत कंडारी, प्रो. जे. पी. भट्ट, डॉ. रूकमणी सहित तमिलनाडु और पुडुचेरी के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!